फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में ऑनलाइन ठगी से बचाव के लिए साइबर क्राइम विभाग ने किया जागरूक

साइबर क्राइम विभाग की ओर से क्षेत्र के लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचाव के लिए जागरूक किया गया। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने लोगों को बताया कि साइबर ठग अलग-अलग तरीकों से लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनके बैंक खातों से पैसे निकाल लेते हैं। ठग फोन कॉल, फर्जी लिंक, ओटीपी, केवाईसी अपडेट और सोशल मीडिया के माध्यम से ठगी करते हैं। लोगों को सलाह दी गई कि वे किसी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक संबंधी जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या एटीएम संबंधी जानकारी साझा न करें। संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से भी बचें। ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करवाने की अपील की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें