फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में क्रॉस बॉर्डर नशा तस्करी का भंडाफोड़, 7.8 किलो हेरोइन बरामद

पंजाब में क्रॉस बॉर्डर नशा तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पठानकोट पुलिस ने एक व्यक्ति और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर फतेहगढ़ चूड़ियां क्षेत्र से 7.8 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। इससे पहले पुलिस ने मुख्य आरोपी को 550 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस अब इस मामले में नशा तस्करी के नेटवर्क और आरोपियों के अन्य संपर्कों की जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरवंत सिंह निवासी सुल्तानविंड, अमृतसर और हर्मनजीत कौर पत्नी राजन मसीह निवासी कोटली ध्यानपुर, जिला गुरदासपुर के रूप में हुई है। एसएसपी पठानकोट मनप्रीत सिंह के अनुसार, पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरवंत सिंह को 550 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद उससे पूछताछ की गई और उसकी निशानदेही पर फतेहगढ़ चूड़ियां क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 7.8 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई। पठानकोट, अमृतसर और गुरदासपुर तक फैले नेटवर्क की जांच पुलिस जांच के मुताबिक, आरोपी कथित तौर पर सीमा पार से आने वाली हेरोइन की खेप को पंजाब के विभिन्न इलाकों में पहुंचाने के नेटवर्क से जुड़े थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नशीले पदार्थों की खेप कहां से मंगवाई जाती थी और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। इसके साथ ही पठानकोट, अमृतसर और गुरदासपुर में सक्रिय संभावित संपर्कों की भी जांच की जा रही है। गुरवंत सिंह के खिलाफ पहले भी दर्ज हैं तीन मामले पुलिस के अनुसार, गुरवंत सिंह के खिलाफ पहले भी विभिन्न थानों में तीन मामले दर्ज हैं। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ के आधार पर उनके अन्य संभावित साथियों, नशे की सप्लाई से जुड़े संपर्कों और कथित तस्करी नेटवर्क की भूमिका का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका सामने आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें