तूरबंजारा के गुलजार सिंह मामले में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर पठानकोट में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। जिला पठानकोट कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने एसएसपी कार्यालय के बाहर पहले वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा का पुतला जलाया और बाद में एसएसपी पठानकोट मनप्रीत सिंह को वित्त मंत्री खिलाफ केस दर्ज करने संबंधी एक मांग पत्र सौंपा। गुलज़ार सिंह को न्याय दिलाने की मांग को लेकर आज कांग्रेस पूरे राज्य में सड़कों पर उतरी है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिलाध्यक्ष पन्ना लाल भाटिया, पूर्व विधायक हल्का भोआ जोगिंदर पाल और सीनियर कांग्रेसी नेता आशीष विज ने आम आदमी पार्टी की सरकार और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा पर गंभीर आरोप भी लगाए। इस मौके बड़ी संख्या में कांग्रेसी वर्कर भी मौजूद रहे।