फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर: कांग्रेस नेता परगट सिंह का आप-भाजपा पर हमला: “पंजाब की बदकिस्मती, अब अंडे-टमाटर की हो रही राजनीति

मुख्यमंत्री भगवंत मान के काफिले पर अंडे और टमाटर फेंके जाने की घटना को लेकर जालंधर कैंट से कांग्रेस विधायक एवं पूर्व मंत्री परगट सिंह ने आम आदमी पार्टी और भाजपा पर निशाना साधा। परगट सिंह ने कहा कि पंजाब में जनता के असली मुद्दों पर राजनीति होनी चाहिए, लेकिन अब अंडे और टमाटरों को लेकर राजनीति की जा रही है। उन्होंने इस तरह की घटना की निंदा करते हुए कहा कि ऐसी राजनीति को छोड़कर पंजाब के वास्तविक मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। परगट सिंह ने आप और भाजपा को “ए और बी टीम” बताते हुए आरोप लगाया कि दोनों पार्टियां पंजाब में यह दिखाने की कोशिश कर रही हैं कि मुकाबला केवल उनके बीच है और कांग्रेस को राजनीतिक तस्वीर से बाहर रखा जाए। उन्होंने गुलज़ार सिंह की मौत के मुद्दे का जिक्र करते हुए कहा कि राजनीति का फोकस परिवार के साथ खड़े होने और जनता के मुद्दों पर होना चाहिए, न कि अंडे-टमाटर जैसी घटनाओं पर। परगट सिंह ने कहा कि वह ऐसी राजनीति की निंदा करते हैं, चाहे यह किसी भी पक्ष की ओर से की गई हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें