फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में महंगाई को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका

फरीदकोट में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बढ़ती महंगाई के खिलाफ केंद्र सरकार के विरुद्ध रोष मार्च निकाला गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंककर जोरदार नारेबाजी की और महंगाई के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवदीप सिंह बब्बू बराड़ के नेतृत्व में निकाले गए रोष मार्च में जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के अलावा पूर्व विधायक प्रकाश सिंह भट्टी तथा अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए। रोष मार्च के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता भाई घन्हैया चौक पहुंचे, जहां उन्होंने केंद्र सरकार का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवदीप सिंह बब्बू बराड़ ने कहा कि केंद्र सरकार की कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने वाली नीतियों के कारण आम लोगों की रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि चीनी की बढ़ती कीमतें इसका ताजा उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि दिन-प्रतिदिन बढ़ रही महंगाई के कारण आम लोगों के घरों का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना भी मुश्किल होता जा रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि महंगाई पर काबू पाने के लिए जल्द से जल्द प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें