शारदीय नवरात्र के अवसर पर मां दुर्गा पूजा समिति, उत्तर रेलवे, फिरोजपुर की ओर से ड्राइवर एवं गार्ड रनिंग रूम के समीप मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित कर नौ दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। 11 से 19 अक्टूबर तक चल रहे इस आयोजन में रेलवे के विभिन्न विभागों के कर्मचारी श्रद्धापूर्वक भाग लेकर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजा पंडाल में मां दुर्गा के साथ भगवान गणेश, कार्तिकेय, मां लक्ष्मी, मां सरस्वती और भगवान शिव की प्रतिमाएं भी स्थापित की गई हैं। मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार और अपर मंडल रेल प्रबंधक नितिन गर्ग ने विधिवत पूजा-अर्चना कर आरती की। 18 अक्टूबर को मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने आरती और रात्रि जागरण में भाग लेकर माता का गुणगान किया। 19 अक्टूबर को मां सिद्धिदात्री की पूजा, कन्या पूजन और रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। 20 अक्टूबर को विजयदशमी पर प्रतिमा विसर्जन होगा, जबकि 21 अक्टूबर को विशाल लंगर लगाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान समिति के सदस्य धर्मेंद्र कुमार, एके सिंह, रमाकांत सिंह, ब्रजेश यादव, राज नारायण, विक्रांत कुमार, विक्रांत, मुरलीधर श्रीवास्तव, मनीष कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।