पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की ओर से निकाली जा रही ‘जवानी संभाल साइकिल यात्रा’ आज मोगा पहुंची। यात्रा पहले धर्मकोट से शुरू हुआ उसके बाद मोगा विधासभा पहुंचे मालविका सूद ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पार्टी के नेता मौजूद रहे। मोगा विधानसभा में कांग्रेस के गुटबाजी देखने को मिला एक पासे मालविका सूद दूसरे पासे कांग्रेस पार्टी से दावेदारी रखने वाले लीडर शिप , मालविका सूद के यात्रा में बाकी लीडर शिप नहीं दिखे उन्होंने अलग से अपने प्रोग्राम तैयार किया। जानकारी के अनुसार, यह साइकिल यात्रा 12 नवंबर को चमकौर साहिब से शुरू हुई थी। आज यात्रा के चौथे दिन मोगा जिले में पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसका स्वागत किया। यात्रा मोगा जिले के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य युवाओं से जुड़े मुद्दों को उठाना है। कांग्रेस पार्टी की ओर से इस यात्रा के माध्यम से पंजाब में नशे की समस्या, बेरोजगारी और गैंगस्टरवाद जैसे मुद्दों को लेकर राज्य सरकार को घेरने की कोशिश की जा रही है।वहीं, 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले इस यात्रा को कांग्रेस पार्टी की जनसंपर्क मुहिम के रूप में भी देखा जा रहा है। इसके जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं को लामबंद करने और युवाओं से जुड़े मुद्दों को जनता के बीच उठाने का प्रयास किया जा रहा है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मोगा में अपनी ‘जवानी संभाल साइकिल यात्रा’ के दौरान पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर जमकर निशाना साधा। चन्नी ने कहा कि आज मोगा में बड़ी संख्या में लोग इस यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्हें कई ऐसे परिवार मिले, जिनके घर नशे की वजह से उजड़ चुके हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भी उनसे मुलाकात कर अपनी समस्याएं साझा कीं। चन्नी ने कहा कि पंजाब में नशे की समस्या लगातार गंभीर बनी हुई है। कई परिवार नशे के कारण परेशान हैं, लेकिन सरकार इस समस्या को खत्म करने के लिए गंभीर प्रयास करती दिखाई नहीं दे रही। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब सरकार दिल्ली के नेताओं के इशारे पर चल रही है और पंजाब के फैसले भी दिल्ली से लिए जा रहे हैं। उन्होंने महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देने के वादे को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। चन्नी ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने चुनाव के समय महिलाओं को 1000 रुपये देने का वादा किया था, पर आखिर में आकर देने लगा।बिजली की मुफ्त सुविधा को लेकर चन्नी ने कहा कि पहले भी पंजाब के लोगों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली मिलती थी, जबकि मौजूदा सरकार 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की बात कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो जनता को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने के साथ महिलाओं को 1000 रुपये देने का वादा भी पूरा किया जाएगा। चन्नी ने पंजाब में शिक्षा और रोजगार के मुद्दे पर कहा कि राज्य में नए कॉलेज और इंडस्ट्री स्थापित करने की जरूरत है, लेकिन सरकार का इन मुद्दों पर पर्याप्त ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार और बेहतर शिक्षा के अवसर मिलने चाहिए, ताकि उन्हें दूसरे राज्यों या विदेशों की ओर न जाना पड़े। कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी को लेकर पूछे गए सवाल पर चन्नी ने कहा कि पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है और सभी नेता एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में किसे टिकट देना है, इसका फैसला पार्टी हाईकमान करेगा। जिसे भी टिकट मिलेगा, पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता मिलकर उसके पक्ष में चुनाव लड़ेंगे।