फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में 51 दिनों के संघर्ष के बाद टावर से उतरे बुजुर्ग, जिला प्रशासन ने क्रेन की मदद से उतार नीचे

बैराज संघर्ष ओस्ती समिति जैनी जुगियाल के दो बुजुर्ग संघर्षकारियों का 51 दिनों से चला आ रहा टावर पर धरना मंगलवार को समाप्त हो गया। सरकार और डैम प्रशासन के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर माधोपुर क्षेत्र के गांव सिंघोड़ी में करीब 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़े 83 वर्षीय कुलविंदर सिंह और 87 वर्षीय शरम सिंह को जिला प्रशासन ने मंगलवार दोपहर करीब दो बजे क्रेन की मदद से सुरक्षित नीचे उतार लिया। दोनों बुजुर्गों को नीचे उतारने के बाद मेडिकल जांच और उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गई। दोनों बुजुर्ग पिछले 51 दिनों से अपनी मांगों के समाधान के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ रहे थे। टावर पर उन्होंने तिरपाल और रस्सियों के सहारे अस्थायी ठिकाना बनाया हुआ था। उनकी जिद थी कि जब तक उनकी समस्याओं का ठोस समाधान नहीं होता, तब तक वे टावर से नीचे नहीं उतरेंगे। आखिरकार प्रशासनिक अधिकारियों की बातचीत और एक सप्ताह के भीतर पंजाब सरकार के मुख्य सचिव तथा सरकार अन्य अधिकारियों के साथ उनकी मांगों पर बातचीत करवाने के आश्वासन के बाद दोनों बुजुर्ग नीचे उतरने के लिए राजी हुए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें