फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर लोधी पहुंची भाजपा की नशा मुक्त पंजाब यात्रा, किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने किया विरोध

सुल्तानपुर लोधी में भाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के पहुंचने पर माहौल गरमा गया। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब द्वारा यात्रा का कड़ा विरोध किया गया। किसान संगठन द्वारा भाजपा के नशा मुक्त पंजाब अभियान को लेकर सवाल उठाते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया। भाजपा द्वारा राज्य में ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ निकाली जा रही है। सुल्तानपुर लोधी में रैली रखी गई है, जिसे लेकर पुलिस द्वारा भी सुरक्षा और ट्रैफिक के विशेष प्रबंध किए गए हैं। अब किसान मजदूर संघर्ष कमेटी द्वारा किए गए विरोध ने इस रैली से पहले सुल्तानपुर लोधी की राजनीतिक फिजा गरमा दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें