शहीद बाबा जीवन सिंह जी के 365वें जन्मदिवस को समर्पित श्री गुरु अर्जन देव जी सरां से एक विशाल नगर कीर्तन श्रद्धा और उत्साह के साथ सजाया गया। नगर कीर्तन की शुरुआत धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में पांच प्यारों की अगुवाई में हुई। नगर कीर्तन में संगत ने बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ हिस्सा लिया। यह नगर कीर्तन तरनतारन शहर के विभिन्न बाजारों से होता हुआ विभिन्न गांवों से गुजरकर पहूविंड स्थित शहीद बाबा दीप सिंह जी के गुरुद्वारा साहिब में पहुंचकर संपन्न होगा। नगर कीर्तन के दौरान संगत द्वारा गुरु जस का गायन किया गया। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर संगतों की ओर से नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान श्री गुरु गोबिंद सिंह गतका दल के बच्चों ने गतके के जौहर दिखाए, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में संगत एकत्रित हुई। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य जत्थेदार बलविंदर सिंह वैईपूई, श्री दरबार साहिब तरनतारन के मैनेजर हरजिंदर सिंह पट्टी तथा प्रबंधक कमेटी के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।