फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में श्री गुरु रविदास के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित एक अक्तूबर को होगा भव्य ड्रोन शो

फरीदकोट में श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित पंजाब सरकार की ओर से एक अक्तूबर को नेहरू स्टेडियम में भव्य ड्रोन शो करवाया जाएगा। विधायक गुरदित्त सिंह सेखों ने बताया कि ड्रोन शो के दौरान एक साथ करीब 500 ड्रोन आसमान में उड़ान भरेंगे। ड्रोन के माध्यम से डिजिटल तकनीक के जरिए श्री गुरु रविदास जी के जीवन, दर्शन, शिक्षाओं और उनकी क्रांतिकारी सोच की शानदार प्रस्तुति की जाएगी। उन्होंने बताया कि नेहरू स्टेडियम में यह ड्रोन शो 1 अक्टूबर को शाम 6:30 बजे से रात 8 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान दर्शकों को ड्रोन के माध्यम से गुरु रविदास जी के जीवन और संदेश से जुड़ी विभिन्न प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी। विधायक सेखों ने लोगों से अपील की कि वे इस विशेष कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व को समर्पित इस आयोजन का हिस्सा बनें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें