फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटकपूरा के डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजि शिविर में 51 लोगों ने किया रक्तदान

कोटकपूरा के डीएवी पब्लिक स्कूल में पीबीजी वेलफेयर क्लब और बाबा मिल्क के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्कूल स्टाफ सदस्यों, वैन चालकों और क्लब सदस्यों समेत 51 लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर रक्तदाताओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रधान ओमकार गोयल, रमन मनचंदा, शीतल गोयल, एडवोकेट विनोद बंसल सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने शिरकत की। स्कूल की सीनियर कोऑर्डिनेटर सुमन पुरी ने बताया कि प्रिंसिपल डॉ. राजवीर सिंह कंग के दिशा-निर्देशों पर आयोजित इस रक्तदान शिविर में फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम ने रक्त एकत्रित किया। उन्होंने बताया कि एकत्रित किया गया रक्त जरूरतमंद मरीजों के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने शिविर के सफल आयोजन के लिए पीबीजी वेलफेयर क्लब के प्रधान राजीव मलिक और बाबा मिल्क के डायरेक्टर नरिंदर बैड का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें