फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहगढ़ साहिब में 2 क्विंटल 86 किलो नकली घी बरामद

खाद्य सुरक्षा विभाग और खमाणों पुलिस ने रविवार रात बिलासपुर रोड स्थित एक किराये के मकान में चल रही नकली देसी घी बनाने की फैक्टरी का पर्दाफाश किया।  मौके से टीम ने 2 क्विंटल 86 किलो तैयार नकली देसी घी बरामद किया। इसके अलावा 6 क्विंटल वनस्पति घी, 4 क्विंटल रिफाइंड तेल, पैकिंग मशीनें, खाली डिब्बे, रैपर और सील लगाने वाली मशीनें भी जब्त की गईं। प्रारंभिक जांच के अनुसार, बिलासपुर रोड पर पिछले करीब डेढ़ से दो वर्षों से यह कथित अवैध कारोबार चलाया जा रहा था। जांच में सामने आया कि वनस्पति तेल, विभिन्न रसायनों और रंगों को मिलाकर तैयार किए जा रहे घी को प्रसिद्ध ब्रांड ‘मेधा शाम’ के डिब्बों में पैक करके बाजार में सप्लाई किया जा रहा था। खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप सिंह और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लवप्रीत सिंह ने बताया कि यह फैक्टरी जगरांव निवासी अतुल कुमार पुत्र कृष्ण द्वारा चलाई जा रही थी। मौके से बरामद घी के नमूने लेकर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेज दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद मिलावट की प्रकृति और गुणवत्ता संबंधी तथ्यों की पुष्टि होगी। अधिकारियों ने बताया कि मिलावटी खाद्य पदार्थ लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकते हैं। मामले में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि कथित नकली घी किन-किन शहरों और दुकानों तक पहुंचाया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई थानेदार मोहन सिंह और लखबीर सिंह ने बताया कि थाना खमाणों के मुख्य अधिकारी रोहित शर्मा को एक मुखबिर से इस फैक्टरी के संबंध में सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की टीम से संपर्क किया और संयुक्त रूप से छापेमारी की। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में कथित नकली देसी घी और इसे तैयार करने तथा पैक करने में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया गया। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस कारोबार से जुड़े अन्य लोग कौन हैं और तैयार माल की आपूर्ति कहां-कहां की जाती थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें