फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में आतंकी साजिश नाकाम, 5 किलो जिलेटिन और हथियार बरामद; 3 गिरफ्तार

Mon, 24 Aug 2026 04:19 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर-43 अंतरराज्यीय बस स्टैंड के पीछे एक संदिग्ध बैग से पांच किलो जिलेटिन की छड़ें, विस्फोटक और हथियार बरामद कर बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया है। पुलिस ने मामले में पंजाब के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में उनके बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से संपर्क और विदेश में बैठे उसके संचालक सतनाम उर्फ सत्ता नौशेरा के निर्देश पर काम करने की बात सामने आई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तरनतारन निवासी लवप्रीत सिंह (19), जसनप्रीत सिंह उर्फ जसनदीप (21) और अमृतसर निवासी प्रभप्रीत सिंह उर्फ प्रभ (19) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर रविवार दोपहर करीब दो बजे ऑपरेशन सेल ने कार्रवाई की। बैग की तलाशी में टिफिन बॉक्स में संदिग्ध आईईडी मिला। बम निरोधक दस्ते और फोरेंसिक विशेषज्ञों ने मौके पर पहुंचकर सामग्री को सुरक्षित कब्जे में लिया। जांच में आईईडी सक्रिय नहीं मिला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें