फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन: 2022 से 27 गैंगस्टरों का प्रत्यर्पण-निर्वासन, 6 महीने में 11 वापस लाए

Wed, 16 Sep 2026 01:23 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

पंजाब पुलिस ने विदेश में बैठे गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस के मुताबिक 2022 से अब तक करीब 27 गैंगस्टरों का प्रत्यर्पण या निर्वासन कराया जा चुका है। इनमें पिछले छह महीनों में विदेश से भारत लाए गए 11 गैंगस्टर शामिल हैं। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF), ओवरसीज फ्यूजिटिव ट्रैकिंग एंड एक्सट्रैडिशन सेल (OFTEC), पंजाब सरकार और केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से ये अभियान चलाए गए। SP AGTF बिक्रम सिंह बराड़ ने बताया कि हाल ही में मोल्दोवा से अमृत दलम का प्रत्यर्पण ऑपरेशन ईस्टर्न रीच के तहत किया गया। वहीं, लॉरेंस बिश्नोई के कथित सहयोगी करण को कनाडा से निर्वासित किया गया। करण के खिलाफ 2022 में मोहाली में AGTF द्वारा दर्ज FIR के आधार पर आगे जांच जारी है। बराड़ के अनुसार, प्रत्यर्पण की प्रक्रिया लंबी और चुनौतीपूर्ण होती है। इसमें प्रशासनिक और वित्तीय मंजूरियों के साथ केंद्रीय एजेंसियों तथा विदेश मंत्रालय के जरिए संबंधित देशों के साथ लगातार समन्वय करना पड़ता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें