फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी तेज: चन्नी-वड़िंग के शक्ति प्रदर्शन के बीच सचिन पायलट की चुनौती

Wed, 09 Sep 2026 05:07 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

पंजाब कांग्रेस के नए प्रभारी की नियुक्ति के बाद दो धड़ों में बंटे कांग्रेसियों ने अपना शक्ति प्रदर्शन तेज कर दिया है। खासकर पूर्व सीएम एवं सांसद चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के बीच वर्चस्व की जंग छिड़ गई है। दोनों नेता नए प्रभारी और हाईकमान को प्रदेश में अपने-अपने धड़े का दम दिखाने में जुटे हैं। दूसरी ओर, नए महासचिव प्रभारी सचिन पायलट ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मिलकर उनसे पंजाब कांग्रेस के मौजूदा हालात पर सलाह ली है। पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के बीच चल रहे मतभेद के चलते भले ही हाईकमान ने प्रभारी भूपेश बघेल को पंजाब की जिम्मेदारी से हटा दिया है, मगर कांग्रेसियों की गुटबाजी अभी भी कायम है। नतीजतन, दोनों धड़ों के बड़े नेताओं की राह अलग-अलग दिख रही है। इसी के चलते पूर्व सीएम चन्नी ने 07 सितंबर को जालंधर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के हल्द्वानी कार्यक्रम के बाद मंच के कथित ‘शुद्धिकरण’ के विरोध में राज्यस्तरीय प्रदर्शन किया। पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा समेत चन्नी गुट के अन्य वरिष्ठ नेता भी इस दौरान मौजूद रहे मगर प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने चन्नी के साथ मंच साझा नहीं किया। इससे पहले 28 अगस्त को रखड़ पुण्या के मेले में भी पूर्व सीएम चन्नी ने अमृतसर स्थित बाबा बकाला में सियासी मंच सजाया था, मगर वहां भी प्रदेशाध्यक्ष वड़िंग और उनके धड़े के नेता नदारद थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें