फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन गेम्स पदक विजेता गुरिंदरबीर सिंह को एसजीपीसी ने किया सम्मानित

खेलों के क्षेत्र में सिखी और पंजाब का नाम रोशन करने वाले जालंधर के युवा खिलाड़ी गुरिंदरबीर सिंह को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने सम्मानित किया। गुरिंदरबीर सिंह ने एशियन गेम्स में पदक जीतकर देश और कौम का गौरव बढ़ाया है। एसजीपीसी की ओर से उन्हें श्री हरमंदिर साहिब का मॉडल, सम्मान पत्र और दो लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई। एसजीपीसी के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मन्नण ने कहा कि प्रधान हरजिंदर सिंह धामी की अगुवाई में लिए गए फैसले के अनुसार होनहार सिख खिलाड़ी को यह सहायता दी गई है। उन्होंने कहा कि एसजीपीसी ओलंपिक और एशियन गेम्स जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उपलब्धियां हासिल करने वाले सिख खिलाड़ियों की आर्थिक मदद और हौसला अफजाई करती रही है। मन्नण ने कहा कि पंजाब में खेल मैदानों को फिर से सक्रिय करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हरियाणा जैसे छोटे राज्य के खिलाड़ी कुश्ती, मुक्केबाजी और कबड्डी सहित विभिन्न खेलों में पदक जीत रहे हैं, जबकि पंजाब में खेलों को बढ़ावा देने के लिए अभी और प्रयास किए जाने की जरूरत है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और अधिक से अधिक खेलों से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि खेलों में उपलब्धियां हासिल करने से पंजाब का नाम रोशन होगा। उन्होंने कहा कि एसजीपीसी खिलाड़ियों के अलावा जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा, इलाज और अन्य आवश्यकताओं के लिए भी सहायता करती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें