फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर के कई स्कूलों को धमकी भरी ई-मेल, पुलिस ने की गहन जांच

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस के अधीन चीफ खालसा दीवान स्कूल समेत कई स्कूलों को धमकी भरी ईमेल मिलने के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। पुलिस ने विभिन्न स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। डीसीपी ऑपरेशन जुगजराज सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान किसी भी स्कूल से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली और सभी स्कूल पूरी तरह सुरक्षित हैं। डीसीपी ने बताया कि धमकी भरी ईमेल का मामला सामने आते ही विभिन्न पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई। अधिकारियों ने स्कूल प्रबंधकों और स्कूल कमेटियों के साथ बैठक कर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की और स्कूल परिसरों की जांच की। उन्होंने कहा कि बच्चों की पढ़ाई भी सामान्य रूप से जारी है। पुलिस के साइबर सेल और अन्य जांच टीमें ईमेल भेजने वाले का पता लगाने में जुटी हैं। ईमेल के आईपी एड्रेस समेत अन्य तकनीकी विवरणों की जांच की जा रही है। डीसीपी जुगजराज सिंह ने अभिभावकों से अपील की कि वे अफवाहों पर विश्वास न करें और बिना पुष्टि के कोई जानकारी आगे साझा न करें। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध जानकारी मिलने पर खुद कोई निर्णय लेने के बजाय तुरंत पुलिस से संपर्क किया जाए। स्कूल प्रबंधन को पुलिस अधिकारियों के संपर्क नंबर भी उपलब्ध करवाए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें