फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में नशा तस्करी और अपराध पर लगाम लगाने के लिए तीन जोन के हॉटस्पॉट इलाकों में अभियान, भारी पुलिस बल तैनात

नशा तस्करी और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने शुक्रवार को शहर के तीनों जोन के विभिन्न हॉटस्पॉट इलाकों में घेराबंदी और तलाशी अभियान (CASO) चलाया। पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल के निर्देश पर डीसीपी की निगरानी में चलाए गए इस अभियान में भारी पुलिस बल के साथ विशेष टीमों और स्निफर डॉग स्क्वॉड को भी तैनात किया गया। पुलिस ने सुल्तानविंड, गुज्जरपुरा, गुडाम महल्ला, अनगढ़, फतेहपुर, ग्वाल मंडी, भैणी छेहरटा, करमपुरा, मुस्तफाबाद, संत नगर वेरका, मकबूलपुरा, वल्ला और 40 खूह सहित विभिन्न इलाकों में तलाशी ली। अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों के ठिकानों और वाहनों की बारीकी से जांच की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें