फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में अवैध हथियार नेटवर्क का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

शाहिल शर्मा Updated Thu, 03 Sep 2026 06:00 PM IST

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से आठ अवैध .30 बोर पिस्तौल और 103 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मामले की जांच थाना इस्लामाबाद पुलिस कर रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया एप के जरिए विदेश में बैठे हथियार तस्करों के संपर्क में थे। आरोप है कि विदेशी तस्करों से अवैध हथियारों की खेप हासिल करने के बाद आरोपी इन्हें पंजाब में सक्रिय आपराधिक तत्वों तक पहुंचाने का काम करते थे। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों को हथियार कहां से और किस माध्यम से मिल रहे थे। विदेश में बैठे तस्करों के साथ उनके संपर्क और संभावित सीमा पार कनेक्शन की भी जांच की जा रही है। बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाल रही पुलिस पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों के मोबाइल फोन, सोशल मीडिया संपर्कों और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। इसके जरिए नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि अब तक पंजाब में कितने हथियार सप्लाई किए गए और ये हथियार किन अपराधियों या गिरोहों तक पहुंचे। पुलिस नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की गहनता से जांच कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें