फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाली दल के पुनर्गठन को लेकर अकाल तख्त साहिब पहुंचे गुरप्रताप सिंह वडाला

पुनर्जीवित अकाली दल (सुधार लहर) के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक गुरप्रताप सिंह वडाला अपने साथियों के साथ श्री अकाल तख्त साहिब में नतमस्तक हुए। उन्होंने पंथ की चढ़दी कला, कौमी एकता तथा शिरोमणि अकाली दल की पुरानी मर्यादा और प्रतिष्ठा की बहाली के लिए अरदास की। अरदास के बाद पत्रकारों से बातचीत में वडाला ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल सिख कौम की ऐतिहासिक संस्था है, जिसने पंजाब, पंजाबी और पंथ के हितों के लिए संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय में नीतिगत कमियों और नेतृत्व की गलतियों के कारण अकाली दल अपनी मूल सोच से भटक गया, जिससे सिख संगत और पंजाब के लोगों को ठेस पहुंची। वडाला ने कहा कि अकाली दल को पुनर्जीवित करने और उसकी पुरानी प्रतिष्ठा बहाल करने के लिए श्री अकाल तख्त साहिब का आशीर्वाद लेकर प्रयास शुरू किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह मुहिम किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि पंथक सिद्धांतों, लोकतांत्रिक मूल्यों और अकाली दल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए है। उन्होंने पंथदर्दियों, टकसाली अकाली नेताओं और युवाओं से एक मंच पर एकजुट होकर आगे आने की अपील की। वडाला ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब का संदेश पूरी कौम के लिए सर्वोच्च है और वे इसके आदेशों का पालन करते हुए कौम की सेवा के लिए समर्पित रहेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें