फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, घर के पीछे दफनाया शव

शाहिल शर्मा Updated Wed, 02 Sep 2026 07:57 PM IST

अमृतसर में थाना मत्तेवाल क्षेत्र में एक पिता ने अपनी 19 वर्षीय बेटी नवनीत कौर की हत्या कर दी। प्रेम संबंधों के संदेह के चलते पिता ने इस वारदात को अंजाम दिया और बाद में घर के पीछे गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया। मृतका की मां के घर लौटने पर बेटी के गायब होने का पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। घटना का विवरण पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और घर के पीछे खुदी हुई मिट्टी देखी। जेसीबी की मदद से खुदाई करने पर करीब तीन फुट गहरे गड्ढे से नवनीत कौर का शव बरामद हुआ। घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी पिता फरार है। पुलिस ने मृतका की मां के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें