नौशेरा में महाराजा हरि सिंह की 131वीं जयंती धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर डाकबंगला से विशाल रैली निकाली गई, जो नौशेरा टनल से होते हुए वापस डाकबंगला पहुंची, जबकि सयोट से भी रैली आयोजित की गई। रैली के दौरान ‘महाराजा हरि सिंह अमर रहें’ के नारे गूंजे और नौशेरा के मुख्य बाजार में स्थानीय लोगों ने फूलों की वर्षा कर रैली का स्वागत किया।