फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: टीकमगढ़ में खाद की कालाबाजारी पर छापा, किराये के मकान से 200 बोरी यूरिया जब्त

Tue, 03 Nov 2026 04:39 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

टीकमगढ़ जिले में खाद की कालाबाजारी और अवैध भंडारण पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। कलेक्टर विवेक श्रोतिय के निर्देश पर प्रशासन और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने दुर्गापुर गांव में छापेमारी कर करीब 200 बोरी यूरिया खाद जब्त की। खाद एक किराये के मकान में अवैध रूप से भंडारित की गई थी। कार्रवाई के बाद संबंधित कमरे को सील कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को नायब तहसीलदार विष्णु कुमार सोनी, कृषि विस्तार अधिकारी आशीष गुप्ता और कैलाश प्रसाद अहिरवार प्रशासनिक अमले के साथ दुर्गापुर गांव पहुंचे। यहां अवैध रूप से खाद का स्टॉक किए जाने की सूचना पर रामपत लोधी के मकान की जांच की गई। इस दौरान मकान मालिक की पत्नी ने अधिकारियों को बताया कि मकान मवई निवासी अभिषेक जैन को किराये पर दिया गया है। खाद का भंडारण भी उसी ने किया है।

पढ़ें: कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी का पर्चा खारिज, हरदीप पुरी के फॉर्म पर विपक्ष ने जताई आपत्ति इसके बाद अधिकारियों ने मकान का ताला खुलवाकर अंदर तलाशी ली। कमरे में बड़ी संख्या में यूरिया खाद की बोरियां रखी मिलीं। पूछताछ के दौरान अभिषेक जैन ने अधिकारियों को बताया कि उसके पास खाद विक्रय का लाइसेंस नहीं है। उसने उत्तर प्रदेश से किसानों के लिए खाद मंगवाई थी। प्रारंभिक जांच में मौके से कृभको और चंबल फर्टिलाइजर्स की यूरिया खाद की बोरियां मिलीं। उप संचालक कृषि के अनुसार, जब्त खाद की दोनों कंपनियों के ये उत्पाद मध्यप्रदेश में विक्रय के लिए नहीं हैं। मौके पर करीब 200 बोरी यूरिया का भंडारण मिला। जानकारी यह भी सामने आई कि बाहर से पिकअप वाहन के माध्यम से खाद लाकर मकान में रखवाई गई थी। प्रशासनिक टीम ने मौके पर पंचनामा तैयार कर खाद की जब्ती और सुपुर्दगी की कार्रवाई की। इसके बाद खाद भंडारण वाले कमरे को सील कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि पूरी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी जाएगी। रिपोर्ट के परीक्षण के बाद मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें