फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबा इंतजार खत्म! विंध्य को मिली रेल कनेक्टिविटी की नई सौगात, चुरहट पहुंची मेमू ट्रेन; जानें कहां-कहां रुकेगी

Sun, 25 Oct 2026 08:50 AM IST
सीधी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सीधी जिले के रेल इतिहास में शनिवार, 24 अक्तूबर को एक नया अध्याय जुड़ गया। ललितपुर-सिंगरौली रेल लाइन परियोजना के तहत पहली मेमू ट्रेन चुरहट रेलवे स्टेशन पहुंची। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा, सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और रेलवे अधिकारी मौजूद रहे। रेलवे की ओर से प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक अरविंद कुमार रजक भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस रेल सेवा से चुरहट, रामपुर नैकिन और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए रीवा, सतना और पन्ना की ओर रेल यात्रा की सुविधा मिलने का रास्ता खुल गया है। विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और इलाज के लिए दूसरे शहरों में जाने वाले यात्रियों को इससे लाभ मिलने की उम्मीद है। 26 अक्तूबर से नियमित संचालन
रेलवे की घोषित समय-सारणी के अनुसार, ट्रेन संख्या 61629 देवेंद्र नगर से सुबह 7 बजे रवाना होकर दोपहर 1:15 बजे चुरहट पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 61630 चुरहट से दोपहर 3 बजे रवाना होकर रात 9:25 बजे देवेंद्र नगर पहुंचेगी। नियमित सेवा रविवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन संचालित होगी। देवेंद्र नगर से चुरहट के बीच ट्रेन फुलवारी, नागौद, बरेठिया, करही, सतना, कैमा, सकरिया, हिनौता रामबन, बघई रोड, तुरकी रोड, रीवा, सिलपरा, गोविंदगढ़, बघवार और रामपुर नैकिन स्टेशनों पर रुकेगी। जानिए ट्रेन का पूरा समय
देवेंद्र नगर से सुबह 7 बजे रवाना होने के बाद ट्रेन फुलवारी में 7:25 बजे, नागौद में 7:58 बजे, बरेठिया में 8:20 बजे, करही में 8:45 बजे और सतना में सुबह 9 बजे पहुंचेगी। सतना से सुबह 9:10 बजे रवाना होकर कैमा, सकरिया, हिनौता रामबन, बघई रोड और तुरकी रोड होते हुए सुबह 10:40 बजे रीवा पहुंचेगी। रीवा से सुबह 10:50 बजे रवाना होकर सिलपरा, गोविंदगढ़, बघवार और रामपुर नैकिन होते हुए दोपहर 1:15 बजे चुरहट पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन चुरहट से दोपहर 3 बजे रवाना होगी। यह रामपुर नैकिन में 3:45 बजे, बघवार में 4:13 बजे, गोविंदगढ़ में 4:36 बजे और सिलपरा में 4:56 बजे पहुंचेगी। शाम 5:20 बजे रीवा पहुंचकर 5:30 बजे रवाना होगी और रात 7:15 बजे सतना पहुंचेगी। इसके बाद नागौद और फुलवारी होते हुए रात 9:25 बजे देवेंद्र नगर पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें- उज्जैन: जय श्री महाकाल के उद्घोष से गूंजा मंदिर, भस्म आरती में दिखा बाबा का दिव्य स्वरूप लंबे इंतजार के बाद मिली रेल सुविधा
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि मध्य प्रदेश के गठन के बाद से विंध्य क्षेत्र में रेल संपर्क का विस्तार एक बड़ी जरूरत रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रयासों से सीधी जिले तक रेल पहुंचने का रास्ता प्रशस्त हुआ है। ललितपुर-सिंगरौली रेल परियोजना के तहत विकसित यह रेलखंड क्षेत्र में आवागमन, व्यापार और रोजगार की संभावनाओं को मजबूत करेगा। चुरहट में पहुंची ट्रेन,अब लोगों को मिली मेमू ट्रेन की सौगात- फोटो : credit   चुरहट में पहुंची ट्रेन,अब लोगों को मिली मेमू ट्रेन की सौगात- फोटो : credit  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें