फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरैना में रेत माफिया का खौफनाक खेल: पुलिस से बचकर भागे ट्रैक्टर ने कार को 50 मीटर तक घसीटा, बाल-बाल बची जान

Sun, 27 Sep 2026 04:16 PM IST
मुरैना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

मुरैना में रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर कार को करीब 50 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे में कार सवार नरेश राठौर बाल-बाल बच गए। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के टंच रोड स्थित महावीर पुरा की बताई जा रही है।

नरेश राठौर के मुताबिक, रेत से भरे कुछ ट्रैक्टर पुलिस से बचकर भाग रहे थे और पुलिसकर्मी उनका पीछा कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार एक ट्रैक्टर ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रैक्टर रुका नहीं, बल्कि कार को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे की तस्वीरें सामने आने के बाद घटना की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। कार को ट्रैक्टर ने करीब 50 मीटर तक घसीटा, लेकिन गनीमत रही कि कार सवार नरेश राठौर की जान बच गई।

ये भी पढ़ें- गोरकर बंधुओं के दोहरे हत्याकांड के फरार आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दोनों के पैर में लगी गोली

इस हादसे में एक और बड़ी बात सामने आई है। नरेश राठौर की पत्नी घटना से करीब पांच मिनट पहले ही कार से उतर गई थीं। अगर वह उस समय कार में मौजूद होतीं, तो हादसा और गंभीर हो सकता था। घटना के बाद नरेश राठौर ने पुलिस की कार्रवाई और भूमिका पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि पुलिसकर्मी रेत से भरे ट्रैक्टरों का पीछा कर रहे थे और इसी दौरान ट्रैक्टर चालक तेज रफ्तार में भाग रहे थे। इसी भागदौड़ के दौरान ट्रैक्टर ने उनकी कार को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद इलाके में रेत परिवहन को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय स्तर पर लगातार तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और अवैध रेत परिवहन को लेकर शिकायतें सामने आती रही हैं। इस घटना ने पुलिस की निगरानी और रेत परिवहन से जुड़े नियमों के पालन पर भी सवाल खड़े किए हैं।फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस की ओर से क्या कार्रवाई की गई और जिस ट्रैक्टर ने कार को टक्कर मारी, उसके चालक के खिलाफ क्या कदम उठाए गए हैं, यह जांच का विषय है। पुलिस की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि ट्रैक्टर किस रास्ते से आ रहा था, पुलिस उसका पीछा क्यों कर रही थी और रेत परिवहन से जुड़े नियमों का पालन किया जा रहा था या नहीं।फिलहाल हादसे में कार सवार की जान बचना राहत की बात है, लेकिन जिस तरह ट्रैक्टर कार को करीब 50 मीटर तक घसीटता ले गया, उसने मुरैना में रेत परिवहन और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें