फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडला: पटवारियों ने एसडीएम के खिलाफ खोला मोर्चा, मानसिक प्रताड़ना और तानाशाही का लगाया आरोप

Fri, 18 Sep 2026 10:49 PM IST
मंडला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला

मंडला जिले में प्रशिक्षु IAS एवं मंडला एसडीएम शैलेंद्र सिंह चौधरी के खिलाफ पटवारियों ने मोर्चा खोल दिया है। मंडला तहसील के पटवारियों ने एसडीएम पर मानसिक प्रताड़ना, दबाव बनाने और तानाशाहीपूर्ण रवैया अपनाने के आरोप लगाए हैं। शुक्रवार को पटवारी संघ ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए शासकीय कार्यों के बहिष्कार का ऐलान किया।

पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष गीतेंद्र बैरागी ने आरोप लगाया कि गुरुवार को जंतिपुर के ग्राम पटवारी दिनेश तिवारी के साथ एसडीएम द्वारा कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया गया। उन्होंने दावा किया कि पटवारी का मोबाइल भी छुड़ाया गया और उसे दबाव में बैठाकर काम करवाने का प्रयास किया गया। इस घटना के बाद पटवारी मानसिक रूप से भयभीत और प्रताड़ित हुआ है।

ये भी पढ़ें- शिवपुरी का बेटा तिरंगे में लिपटकर लौटा: ITBP जवान नीरज की पार्थिव देह पहुंची भौंती, विदाई से पहले गार्ड ऑफ ऑनर

स्वामित्व कार्य को लेकर विवाद
पटवारी संघ का कहना है कि प्रदेशभर के पटवारी स्वामित्व से जुड़े रजिस्ट्री कार्य में सामने आ रही विसंगतियों को दूर करने की मांग को लेकर शासन को ज्ञापन दे चुके हैं। संघ के अनुसार, जब तक इन विसंगतियों का निराकरण नहीं होता, तब तक पटवारी इस कार्य से अलग रह रहे हैं। आरोप है कि मंडला तहसील में पटवारियों पर इस कार्य को लेकर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है।

सेवानिवृत्ति से पहले पटवारी के निलंबन का भी विरोध
पटवारी संघ ने मंडला तहसील के पटवारी शशिकांत चौबे के निलंबन का भी विरोध किया है। संघ का आरोप है कि उन्हें बिना कारण बताओ नोटिस दिए सीधे निलंबन आदेश थमा दिया गया। संघ के मुताबिक, चौबे की सेवानिवृत्ति में महज चार से छह महीने का समय शेष है।

शासकीय कार्यों के बहिष्कार का ऐलान
पटवारी संघ ने मंडला तहसील के पटवारियों के समर्थन में शुक्रवार को ज्ञापन सौंपा और तत्काल प्रभाव से शासकीय कार्यों के बहिष्कार की घोषणा की। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि संबंधित आदेश और कार्रवाई वापस नहीं ली गईं तो सोमवार से मंडला तहसील के पटवारी तीन दिन के सामूहिक अवकाश पर जाएंगे। इसके बाद भी मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर मंडला तहसील के साथ जिलेभर के पटवारियों द्वारा अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल किए जाने की चेतावनी दी गई है। पटवारी संघ ने कहा कि यह आंदोलन अधिकारियों के कथित दबाव और व्यवहार के विरोध में किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें