फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटनी नगर निगम: बैठक में उठा जलकर का मुद्दा, आमजन तो छोड़िए सांसद-डिप्टी कमिश्नर के लाखों का बिल बकाया

Thu, 15 Oct 2026 10:38 PM IST
कटनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

मध्यप्रदेश के कटनी नगर निगम में जलकर की वसूली को लेकर परिषद की बैठक में सवाल उठे हैं। नगर निगम जहां बकाया वसूली के लिए आम लोगों के घरों के सैकड़ों नल कनेक्शन काट चुका है, वहीं पार्षद ने सांसद, डिप्टी कमिश्नर और अन्य अधिकारियों समेत बड़े बकायादारों पर करीब 6 करोड़ रुपये जलकर बकाया होने का दावा किया है। पार्षद ने सवाल उठाया कि जब आम जनता पर कार्रवाई हो रही है, तो बड़े बकायादारों से वसूली क्यों नहीं की जा रही?

दरअसल, कटनी नगर निगम में जलकर की वसूली को लेकर आम जनता पर कार्रवाई और बड़े बकायादारों से वसूली का मुद्दा परिषद की बैठक में उठाया है। कांग्रेस पार्षद मिथलेश जैन के मुताबिक नगर निगम की जलकर समेत राजस्व विभाग की राशि 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का कर बकाया है। इसकी वसूली के लिए निगम ने टीमें बनाई हैं जो बकायादारों के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं। इस दौरान जलकर वसूली न होने पर सैकड़ों घरों के नल कनेक्शन काटे जाने का दावा भी किया गया है। लेकिन कांग्रेस पार्षद ने नगर निगम की इसी कार्रवाई पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि जब आमजन के नल कनेक्शन काटे गए तो डिप्टी कमिश्नर से लेकर अपर कलेक्टर, सेवानिवृत्त हाईकोर्ट जज और सांसद समेत अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के घरों पर करीब 6 करोड़ रुपये का जलकर बकाया है। फिर इन बड़े बकायादारों के खिलाफ न तो नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई हो रही है और न ही बकाया राशि जमा कराने के लिए सख्ती दिखाई जा रही है।

ये भी पढ़ें- 1993 बम ब्लास्ट: वकील निकम का बड़ा खुलासा, बोले-संजय दत्त हथियारों के जखीरे की बात बता देते तो नहीं होता धमाका

मिथलेश जैन ने मांग की है कि नगर निगम पहले अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से बकाया जलकर की वसूली करे। राशि जमा नहीं करने पर उनके नल कनेक्शन भी काटे जाएं, इसके बाद आम उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की जाए। अब देखना होगा कि परिषद में उठे इस मुद्दे पर नगर निगम क्या जवाब देता है और बड़े बकायादारों से वसूली के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें