फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुरहानपुर: त्योहारी सीजन में चोरों का आतंक! मकान-दुकान से लेकर ज्वेलर्स शोरूम तक निशाने पर, सीसीटीवी में कैद

Wed, 28 Oct 2026 07:48 PM IST
बुरहानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर

बुरहानपुर त्योहारों के सीजन में बुरहानपुर शहर में चोरी की घटनाएं सामने आने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। चोरों ने मकान, दुकानों और दोपहिया वाहनों को निशाना बनाया है। वहीं, फव्वारा चौक स्थित ज्वेलर्स की दुकान पर भी चोरी का मामला सामने आया है। अलग-अलग घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने संदिग्धों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

संजय नगर में दुकान और मकान में चोरी
सीएसपी विनोद कुशवाह के अनुसार, शिकारपुरा थाना क्षेत्र के संजय नगर में अज्ञात चोरों ने एक दुकान और एक मकान को निशाना बनाया। यहां से सामान और दोपहिया वाहन चोरी होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। फुटेज में तीन संदिग्ध व्यक्ति वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई देने की बात सामने आई है। पुलिस संदिग्धों की पहचान करने और चोरी की घटनाओं से जुड़े सुराग जुटाने में लगी है।

ये भी पढ़ें- एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 19 नवंबर से, बेहतर तैयारी के लिए पाठ्यक्रम और अंक विभाजन को ध्यान से समझें

फव्वारा चौक के ज्वेलर्स की दुकान पर भी वारदात
इधर, कोतवाली थाना क्षेत्र के फव्वारा चौक स्थित ज्वेलर्स की दुकान पर भी चोरी की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, कुछ महिलाओं पर दुकान में चोरी करने का संदेह है। उल्लेखनीय है कि फव्वारा चौक का यह क्षेत्र कोतवाली थाने से कुछ ही दूरी पर स्थित है। पुलिस इस मामले में भी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि संदिग्धों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा सके।

रात्रि गश्त और चेकिंग बढ़ाने की तैयारी
त्योहारों के दौरान बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में दुकानदारों और रहवासियों की सुरक्षा पुलिस के लिए महत्वपूर्ण चुनौती बन जाती है। लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस रात्रि गश्त बढ़ाने और शहर के प्रवेश एवं निकास मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाने की तैयारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं। अब लोगों की निगाहें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं। त्योहारों के दौरान बाजारों और रिहायशी क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना जरूरी है, ताकि नागरिक बिना किसी चिंता के खरीदारी और अन्य जरूरी काम कर सकें।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें