फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video:अति-पिछड़ों से वादाखिलाफी का आरोप, राष्ट्र उदय पार्टी ने सरकार को घेरा

राष्ट्र उदय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूराम पाल ने केंद्र और राज्य सरकार पर अति-पिछड़ों से वादाखिलाफी का आरोप लगाया। वृंदावन कॉलोनी स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि जनगणना अधिसूचना से ओबीसी कॉलम गायब है और रोहिणी व राघवेंद्र कमीशन की रिपोर्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के प्रदेश महासचिव दिनकर कपूर ने कॉरपोरेट संपत्ति पर टैक्स लगाकर शिक्षा और रोजगार की गारंटी देने की मांग की। उन्होंने बताया कि ‘रोजगार-सामाजिक अधिकार अभियान’ के तहत 20 सितंबर को वाराणसी के शास्त्री घाट पर ‘नई पीढ़ी संवाद’ आयोजित होगा। वहीं, कोषाध्यक्ष के.के. पाल ने दो अक्टूबर को कानपुर में पार्टी का स्थापना दिवस सम्मेलन आयोजित करने की घोषणा की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें