लखनऊ के ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर लगे एक टावर पर एक महिला चढ़ गई। वह दबंगों द्वारा अपनी जमीन कब्जाने की शिकायत लेकर गई थी पर सुनवाई नहीं हुई। इस पर वो थक हारकर बृहस्पतिवार सुबह 6:00 बजे ऐशबाग प्लेटफार्म नंबर एक के पास लगे टावर के ऊपर चढ़ गई। पुलिस द्वारा समझाने के बाद वह करीबन 10:03 पर नीचे उतरी।