फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर और मालिकाना हक की मांग, लखनऊ में योगी सेना का प्रदर्शन

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा में भव्य मंदिर निर्माण और मालिकाना हक की मांग को लेकर योगी सेना (भारत) ने अटल चौक (हजरतगंज) स्थित गांधी प्रतिमा पार्क में प्रदर्शन किया। संगठन के उपाध्यक्ष मोहित मिश्रा के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान आगामी 6 दिसंबर को मथुरा में कारसेवा करने का ऐलान किया गया। प्रदर्शन के दौरान संगठन के राष्ट्रीय प्रमुख गौरव वर्मा ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद से जुड़ा विवाद फिलहाल अदालत में विचाराधीन है, लेकिन यह करोड़ों सनातनियों की आस्था से जुड़ा विषय है। उन्होंने उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार से मामले का संज्ञान लेने और पैरवी को मजबूत करने की अपील की। वहीं, संगठन के संरक्षक बाबा महादेव ने कहा कि अब सनातन समाज और इंतजार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि जहां भी आक्रांताओं द्वारा मंदिरों पर कब्जे का दावा किया जाता है, वहां कानूनी और वैचारिक लड़ाई के जरिए उन्हें मुक्त कराने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें