फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सट्टा-गांजा बेचने की शिकायत पर अधेड़ की गर्दन पर कैंची से कई वार, आरोपी गिरफ्तार

सट्टा खिलाने और गांजा बेचने की शिकायत से नाराज सैलून संचालक ने कन्हैयानगर, विकासनगर निवासी मुश्ताक अंसारी (52) की गर्दन पर कैंची से कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल मुश्ताक को परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। तीन दिन पहले ही मुश्ताक समेत कॉलोनी के लोगों ने आरोपी के खिलाफ विकासनगर थाने में शिकायत की थी। पुलिस ने मुश्ताक के बेटे सुहैल अंसारी की तहरीर पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पंकज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। मुश्ताक के बेटे सुफियान के मुताबिक, विकासनगर सेक्टर तीन के कन्हैयानगर में पंकज कुमार महादेव क्लासिक सैलून के नाम से दुकान चलाता है। आरोप है कि दुकान में बाल काटने की आड़ में सट्टा खिलाने के साथ गांजा भी बेचा जाता है। कॉलोनी के लोगों का कहना था कि इससे वहां के युवकों पर बुरा असर पड़ रहा है। लोगों ने पंकज को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद करीब तीन दिन पहले मुश्ताक समेत कॉलोनी के लोगों ने विकासनगर थाने में शिकायत की थी। सुफियान का आरोप है कि शिकायत के बाद से पंकज मुश्ताक और अन्य लोगों को धमका रहा था। शुक्रवार देर शाम विवाद के दौरान उसने कॉलोनी के बाहर श्री सिद्धि विनायक ज्वैलर्स के सामने मुश्ताक पर कैंची से हमला कर दिया। गर्दन पर कई वार होने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उनका उपचार चल रहा है। मुश्ताक पर कैंची से हमला किए जाने की सूचना पर विकासनगर पुलिस मौके पर पहुंची। वहां कैंची पड़ी मिली। तब तक परिजन घायल को मेडिकल कॉलेज ले जा चुके थे। घटना के बाद एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया। एसीपी गाजीपुर अतुल कुमार पांडेय ने बताया कि बेटे सुहैल अंसारी की तहरीर पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी पंकज कुमार को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें