समाजवादी पार्टी के कार्यालय समेत शहर के विभिन्न स्थानों पर सपा के कई वरिष्ठ नेताओं के चित्रों को रावण के रूप में दर्शाने वाले पोस्टर लगाए गए थे। ये पोस्टर सनातन रक्षा संगठन के वरिष्ठ राष्ट्रीय महासचिव अनुरोध राय की ओर से लगाए गए थे। शहर के चौराहों और गलियों में भी इन पोस्टरों को लगाया गया था। इस मामले को लेकर आज अतुल सिंह ने अपनी राय रखी। इस दौरान सनातन रक्षा संगठन के वरिष्ठ राष्ट्रीय महासचिव अनुरोध राय भी मौजूद रहे।