लखनऊ के चौक स्थित अटल बिहारी वाजपेयी कन्वेंशन सेंटर में अखिल भारतीय चित्रांस सनातन महासभा की ओर से स्व. विनोद बिहारी वर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर विराट सभा एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह और भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी शामिल हुए। इस दौरान चित्रांश सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव वर्मा ने नीरज सिंह और आनंद द्विवेदी का स्वागत किया और विनोद बिहारी वर्मा को श्रद्धांजलि दी।