संजय गांधी पीजीआई (एसजीपीजीआई) में नर्सिंग ऑफिसर भर्ती की दूसरे चरण की परीक्षा निरस्त कर दी गई है। यह परीक्षा रविवार यानी पहली नवंबर को होनी थी। परीक्षा निरस्त होने की सूचना संस्थान के परीक्षा प्रकोष्ठ ने रविवार को नोटिफिकेशन जारी कर दी। परीक्षा प्रकोष्ठ की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक नर्सिंग ऑफिसर पद पर भर्ती के लिए दूसरे चरण की ऑफलाइन परीक्षा आयोजित होनी थी। अपरिहार्य परिस्थितियों के चलते परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया है। परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा की अगली तारीख बाद में घोषित की जाएगी।