फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सीएम योगी बोले- स्मार्टफोन का उपयोग कम करें, यूपी अब बीमारू राज्य नहीं

Akash Dwivedi Updated Fri, 28 Aug 2026 07:32 PM IST

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर लखनऊ में आयोजित स्नेहबंधन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से स्मार्टफोन का उपयोग सीमित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मोबाइल और स्मार्टफोन का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल कई तरह की समस्याएं पैदा कर सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा, “स्मार्टफोन का उपयोग हम कम कर दें। मुझ जैसा व्यक्ति भी मुश्किल से आधा घंटा ही स्मार्टफोन का इस्तेमाल करता है और वह भी तब, जब कोई शासन से संबंधित जरूरी कार्य हो।” प्रदेश के विकास का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब बीमारू राज्य नहीं रहा है। आज यूपी देश की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में गिना जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों, बेहतर कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों के कारण प्रदेश की पहचान तेजी से बदली है। रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सामाजिक मूल्यों, पारिवारिक रिश्तों और तकनीक के संतुलित उपयोग पर भी जोर दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें