फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

अलीगंज सेक्टर क्यू स्थित सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की ओर से आयोजित 37वीं राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान प्रिंस और अमृत ने मुकाबले में हिस्सा लेते हुए अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। दोनों खिलाड़ियों ने टेबल टेनिस के मैच में बेहतर तालमेल और आक्रामक खेल का परिचय दिया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्थानों से पहुंचे खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। आयोजकों की ओर से खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने के साथ खेल भावना और अनुशासन पर भी जोर दिया जा रहा है। प्रतियोगिता को देखने के लिए स्कूल परिसर में खेल प्रेमियों और विद्यार्थियों की भी मौजूदगी रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें