बलरामपुर गार्डन में लगे राष्ट्रीय पुस्तक मेले में पुस्तक प्रेमियों की भीड़ जुट रही है। मेले में पहुंचे लोग अलग-अलग स्टॉल पर किताबें देखते और अपनी पसंद की पुस्तकें खरीदते नजर आए। साहित्य, इतिहास, प्रतियोगी परीक्षाओं और विभिन्न विषयों की पुस्तकों के स्टॉल पर लोगों की खास रुचि देखने को मिली।