गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राज्य स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी में कृषि क्षेत्र से जुड़े प्रमुख अधिकारी और जनप्रतिनिधि मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, प्रमुख सचिव कृषि डॉ. एमके शन्मुगा सुंदरम, कृषि निदेशक डॉ. त्र्यंबक मणि त्रिपाठी, सेवानिवृत्त अपर मुख्य सचिव कृषि अमित मोहन प्रसाद और उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. आशुतोष कुमार मिश्रा मौजूद रहे। गोष्ठी में रबी फसलों की उत्पादकता बढ़ाने, किसानों को बेहतर कृषि सुविधाएं उपलब्ध कराने और कृषि क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।