पितृपक्ष के पहले दिन कुड़िया घाट पर सन्नाटा देखने को मिला। पिछले 48 घंटे से लगातार हो रही बारिश के चलते पितरों की पूजा और तर्पण करने के लिए घाट पर लोगों की संख्या कम रही। पितृपक्ष को लेकर कुड़िया घाट पर पूजा-पाठ और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पहले से तैयारियां पूरी कर ली गई थीं, लेकिन लगातार बारिश के कारण श्रद्धालुओं की आवाजाही प्रभावित हुई। घाट पर पहुंचे लोगों ने बारिश के बीच पितरों का तर्पण और पूजा-अर्चना की। इस दौरान पूजा करने आए श्रद्धालुओं से बातचीत कर उनकी तैयारियों और बारिश के बीच पूजा करने के अनुभव के बारे में जानकारी ली गई।