केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बॉक्सिंग हॉल में चल रही 70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता 2026-27 में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। 23 से 27 सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। शिक्षा विभाग, लखनऊ मंडल की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे खिलाड़ी जीत और अंकों के लिए रिंग में दमखम दिखा रहे हैं। इसी क्रम में लखनऊ के रेहान सिद्दीकी और कानपुर के अनुज कुमार के बीच मुकाबला हुआ। दोनों खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन मुकाबले में कानपुर के अनुज कुमार ने बाजी मारते हुए फाइट अपने नाम कर ली।