अमीनाबाद स्थित महिला गर्ल्स इंटर कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से ‘पुलिस की पाठशाला’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसीपी नवरत्न गौतम और थाना प्रभारी सुनील कुमार आजाद ने छात्राओं से संवाद कर उन्हें पुलिस व्यवस्था, कानून और सुरक्षा से जुड़े विषयों की जानकारी दी। अधिकारियों ने छात्राओं को किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय पुलिस की मदद लेने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की बात कही। उन्होंने छात्राओं के सवालों का जवाब देते हुए सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जानकारी साझा की। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को कानून के प्रति जागरूक करने के साथ पुलिस और विद्यार्थियों के बीच संवाद को बेहतर बनाना रहा। इस दौरान स्कूल की छात्राओं और शिक्षकों की मौजूदगी रही।