बारूद खाना स्थित एसए अपार्टमेंट का पिलर टूटने के बाद बिल्डिंग में रहने वाले लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची महापौर सुषमा खर्कवाल ने अपार्टमेंट का निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया। एहतियात के तौर पर एलडीए की ओर से एसए अपार्टमेंट को सील कर दिया गया है। मौके पर अधिकारियों की मौजूदगी में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई है। अपार्टमेंट के आसपास लोगों की आवाजाही पर भी नजर रखी जा रही है।