धर्म परिवर्तन और आरक्षण के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई को लेकर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव और शिया धर्मगुरु मौलाना यासूब अब्बास ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आरक्षण का लाभ सभी जरूरतमंद और पात्र लोगों को मिलना चाहिए। धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण के लाभ से जुड़े सवाल पर उन्होंने सामाजिक न्याय और समान अवसर के दृष्टिकोण से विचार किए जाने की बात कही।