हजरतगंज चौराहे पर भारतीय जलवंशी महासभा उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने महंत राजू दास के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने लाइव टीवी डिबेट के दौरान कुंवर सिंह निषाद के साथ कथित अभद्रता के विरोध में पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने मामले पर नाराजगी जताते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की।