मॉडल हाउस में मित्रो संघो दुर्गा पूजा समिति की ओर से गुजरात के प्रसिद्ध अक्षरधाम मंदिर की तर्ज पर भव्य दुर्गा पूजा पंडाल तैयार किया जा रहा है। पंडाल को आकर्षक रूप देने के लिए तैयारियां तेजी से चल रही हैं। समिति के कोऑर्डिनेटर अरिहंत राय जैन ने बताया कि दुर्गा पूजा के चारों दिन श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग तरह का भोग लगाया जाएगा। पूजा में आने वाले लोगों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की तैयारियां की जा रही हैं, ताकि उन्हें पूजा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।