लखनऊ में लोहिया पथ पर प्रदर्शन कर रहे बॉन्डेड डॉक्टरों को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेजने के दौरान पुलिस की व्यवस्था से जाम की स्थिति बन गई। डॉक्टरों को बसों से ले जाने के लिए वाहनों को कालिदास चौराहे की ओर भेजने के बजाय उल्टी दिशा में 1090 चौराहे की तरफ भेज दिया गया। इससे लोहिया पथ पर यातायात प्रभावित हुआ और जाम लग गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बसों को कालिदास चौराहे की ओर से भेजा जाता तो जाम से बचा जा सकता था। इससे प्रदर्शनकारी डॉक्टर भी आसानी से ईको गार्डन पहुंच जाते। जाम हटवाने की कोशिश में पुलिस की व्यवस्था ही जाम की वजह बन गई।