फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: लखनऊ में एंटी करप्शन थाने की जमीन पर कब्जे का प्रयास, चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

तेलीबाग क्षेत्र के कल्ली पश्चिम में एंटी करप्शन थाने के निर्माण के लिए निर्धारित जमीन पर कब्जे के प्रयास का मामला सामने आया है। इस मामले में एंटी करप्शन चौकी प्रभारी बृजेंद्र सिंह की ओर से चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, कल्ली पश्चिम में एंटी करप्शन थाने का निर्माण कराया जा रहा है। आरोप है कि कुछ लोगों ने इस जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया। इसके बाद चौकी प्रभारी बृजेंद्र सिंह ने संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मामले में रायबरेली निवासी रामकृष्ण, सरसवां निवासी गंगाराम, अर्जुनगंज निवासी अरविंद द्विवेदी और ट्रांसपोर्ट नगर निवासी अमन राजपाल के नाम शामिल हैं। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें