मॉडल हाउस में मित्रो संघो दुर्गा पूजा समिति की ओर से गुजरात के अक्षरधाम मंदिर की तर्ज पर दुर्गा पूजा पंडाल तैयार किया जा रहा है। पंडाल निर्माण का काम कोलकाता के गोपाल राउत की देखरेख में चल रहा है। पंडाल को आकर्षक रूप देने के लिए कारीगर दिन-रात जुटे हुए हैं। गोपाल राउत ने बताया कि पंडाल निर्माण का काम 14 तारीख तक पूरा कर लिया जाएगा। समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। पूजा के चारों दिन अलग-अलग तरह का भोग लगाया जाएगा, ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था मिल सके।